खेल डेस्क. आईपीएल के 17वें मुकाबले में शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। कोलकाता की टीम तीन में से दो मैच में जीत दर्ज कर चुकी हैं। उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में सुपर ओवर में हार मिली थी। दूसरी ओर, विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम का अभी तक जीत का खाता भी नहीं खुला है। टीम चार मैच खेली, लेकिन एक भी नहीं जीत पाई। कोहली की टीम इस मैच को अपने नाम कर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। अंक तालिका में कोलकाता की टीम चौथे और बेंगलुरु 8वें स्थान पर है।
बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता का सक्सेस रेट 60%
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें कोलकाता की टीम ने 14 में जीत हासिल की। वहीं, बेंगलुरु सिर्फ नौ में ही जीत मिली। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो चार में कोलकाता नाइटराइडर्स ही जीती है। बेंगलुरु को पिछली जीत 2016 में मिली थी।
बेंगलुरु में मेजबान टीम से ज्यादा मैच कोलकाता ने जीते
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मैच हुए। इनमें छह कोलकाता और चार बेंगलुरु ने जीते। विराट की टीम को कोलकाता के खिलाफ इस मैदान पर पिछली जीत 2015 में मिली थी। उसके बाद तीन बार लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोईन अली, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पल्लीकल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरित क्लासेन, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउदी।
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा, यारा पृथ्वीराज।
मोदी: जब हम हमने गठबंधन किया तब मुफ्ती मोहम्मद सईद थे। गठबंधन मिलावटी साबित हुआ। हमने सरकार चलाने की कोशिश की। महबूबा जी के काम करने का तरीका अलग है। हमारा मत था कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय के चुनाव होने चाहिए। पंचायतों को पैसे दिए जाने चाहिए। वे नहीं चाहते थे कि पंचायतों की ताकत बढ़े। उन्होंने डर पैदा करने की कोशिश की कि चुनाव होने पर हत्याएं होंगी। इसके बाद हम अलग हो गए। हमारी कोशिश थी कि गठबंधन में अच्छा करें।
सवाल: कश्मीर को बेहतर ढंग से हैंडल करना चाहिए था, इसमें क्या सरकार असफल रही?
मोदी: जब हम जम्मू कश्मीर की बात करते हैं तो हमें घाटी, लद्दाख की भी बात करनी चाहिए थी। वहां घटनाएं कम हो रही है। जम्मू-कश्मीर के हर घर में बिजली और शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो गई। कृषि, खादी व्यवसाय में वृद्धि हुई। अमरनाथ, वैष्णो देवी के पर्यटक बढ़ रहे हैं। स्पोर्ट्स में वहां के बच्चे अच्छा कर रहे हैं। अलगाववादियों के प्रति नरमी अब सही नहीं होगी। हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। दो-तीन जिलों में ही वे सक्रिय हैं। वहां से भी हटाया जाएगा।
सवाल: पाकिस्तान को लेकर क्या सोचते हैं?
मोदी: मेरा काम भारत के हितों की रक्षा करना है, पाकिस्तान चलाना मेरी जिम्मेदारी नहीं। पाकिस्तान में पता ही नहीं चलता कि देश कौन चलाता है। सेना, आईएसआई, चुनी हुई सरकार या पाक से भागे हुए लोग देश चलाते हैं। यह भी पता नहीं चलता कि बात किससे करें? वे आतंक का निर्यात करना बंद करें। चीन का साथ हमारे सीमा विवाद है, लेकिन व्यवसाय और राजनीतिक बातें होती हैं।
No comments:
Post a Comment