Tuesday, March 5, 2019

हैक हुई BJP की वेबसाइट! डाले PM मोदी पर बने मीम, कांग्रेस ने कसा तंज

सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट मंगलवार सुबह हैक हो गई. सोशल मीडिया पर लगातार लोगों ने इस तरह की बातें रिपोर्ट की. बीजेपी की वेबसाइट  bjp.org  को जब खोलने की कोशिश की जा रही है, तो वह अभी भी डाउन है.

ट्विटर पर जारी कुछ स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बीजेपी की वेबसाइट को हैक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरें साझा की गई. इनमें वह जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल के साथ दिख रहे हैं. वहीं कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक किसी तरह का बयान इसको लेकर नहीं आया है.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट देश की सबसे बिज़ी वेबसाइटों में से एक है. BJP की आधिकारिक वेबसाइट पर पार्टी के इतिहास, पार्टी के नेताओं, राज्य सरकारों, पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई है.

कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना ने भी इस बारे में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘’भाईयों और बहनों, अगर आपने अभी बीजेपी की वेबसाइट नहीं देखी है तो आप सचमुच कुछ मिस कर रहे हैं.’’

आपको बता दें कि इससे पहले भी देश के कई बड़ी हस्तियों की वेबसाइट हैक हो चुकी है. बीते दिनों कुछ अभिनेताओं, नेताओं और पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट भी हैक हुए थे. कुछ दिन पहले अनुपम खेर, कांग्रेस, राहुल गांधी, अभिषेक बच्चन समेत कई बड़ी हस्तियों का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था.

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुके हैं. आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली संसदीय सीट से बृजेश गोयल, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय, साउथ दिल्ली से राघव चड्ढा, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर का रहने वाला है, उसने 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था. वर्ष 1999 में तत्कालीन एनडीए की सरकार ने हाईजैक किए गए इंडियन एयरलाइन्स के विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने अजहर को छोड़ दिया था. बता दें कि 50 साल के आतंकी मसूद पर 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले की साजिश रचने का, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले और पठानकोट वायु सेना केंद्र तथा पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के भी आरोप हैं.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था. जिसके बाद सरकार ने पाकिस्तान की जमीन से चलने वाले आतंकी शिविरों को तबाह करने का दावा करते हुए बड़ी सफलता मिलने की बात कही थी.

उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि जैश प्रमुख अजहर पाकिस्तान में है और उसकी सेहत बहुत खराब है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत ठोस सबूत पेश करे तो पाक सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. कुरैशी ने कहा था, ‘वह मेरी जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में है. वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता.’

No comments:

Post a Comment