Monday, January 14, 2019

सीबीआई-ईडी जांच एजेंसियां नहीं रहीं, भाजपा की गठबंधन सहयोगी बन गईं: तेजस्वी

लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान के एक दिन बाद राजद नेता तेजस्वी यादव लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई-ईडी अब जांच एजेंसियां नहीं रहीं। ये अब भाजपा की गठबंधन सहयोगी बन गई हैं। लालूजी केवल इसलिए जेल में हैं, क्योंकि मोदीजी उन्हें खतरे के तौर पर देख रहे थे।

सपा-बसपा मोदी को हराने के लिए पर्याप्त- तेजस्वी

यूपी में गठबंधन में कांग्रेस के शामिल ना होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा, "सपा और बसपा मोदीजी को हराने के लिए पर्याप्त हैं। उपचुनावों के रिजल्ट में यह बात साफ हो चुकी है। हमारा मकसद केवल भाजपा को हराना है। राहुलजी ने कहा है कि गठबंधन में कौन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। लालूजी का भी यह कहना रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह क्षेत्रीय पार्टियों का गठबंधन हो।

तेजस्वी ने कहा, "संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जो बात कही थी, वही काम मोदीजी कर रहे हैं। मोदीजी से सिर्फ विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई है। जब मूंछ भी नहीं आई थी, तब हम पर केस दर्ज करवा दिया गया था। इसमें हमारे चाचा नीतीश का भी हाथ था।"

सपा-बसपा गठबंधन से पूरा देश खुश- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन की खुशी पूरे देश में। दिल्ली से लेकर कलकता तक और पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लोग खड़े हैं। क्योंकि, भाजपा ने हर वक्त धोखा दिया है। किसान, युवा हर कोई भाजपा को हटाना चाहता है।

तेजस्वी ने मायावती के पैर छुए

इससे पहले तेजस्वी ने रविवार देर रात बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। उन्होंने मायावती के पांव छुए और गठबंधन का समर्थन किया। हालांकि, माया ने बिहार में राजद के साथ गठबंधन पर कहा था कि समय आने पर हम इस संबंध में बात करेंगे।

कांग्रेस ने बताया था निजता पर प्रहार

इस मामले में कांग्रेस ने कहा था कि अबकी बार मोदी सरकार ने निजता पर वार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि देश को एक पुलिस राज्य में बदला जा रहा है। यह समस्या का हल नहीं है। एक अरब से ज्यादा भारतीयों के बीच साबित हो गया कि आप (नरेंद्र मोदी) एक असुरक्षा महसूस करने वाले तानाशाह हैं। इस पर सरकार ने जवाब दिया कि कंप्यूटर डेटा की जांच के नियम यूपीए सरकार के समय साल 2009 में बने थे। अब सिर्फ संबंधित एजेंसियों को नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

क्या है आईटी एक्ट की धारा-69 ?
इसके मुताबिक अगर केंद्र सरकार को लगता है कि देश की सुरक्षा, अखंडता, दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्त बनाए रखने या अपराध रोकने के लिए किसी डेटा की जांच की जरूरत है तो वह संबंधित एजेंसी को इसके निर्देश दे सकती है।

शाही स्नान : 15, 21 जनवरी, 4,10,19 फरवरी, 4 मार्च
इतिहास : प्रयाग कुंभ का लिखित इतिहास में जिक्र गुप्तकाल में (चौथी से छठी सदी) मिलता है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किताब में कुंभ का जिक्र किया। वह 617 से 647 ईसवीं तक भारत में रहे थे। लिखा है कि प्रयाग में राजा हर्षवर्धन ने अपना सब कुछ दान कर राजधानी लौट जाते हैं।

No comments:

Post a Comment