Friday, November 16, 2018

ऐसे मंत्री के पास साइबर सिक्युरिटी की जिम्मेदारी

जापान के मंत्री योशीटाका साकुरादा (68) ने संसद में स्वीकार किया कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कभी भी कम्प्यूटर नहीं चलाया। यूएसबी ड्राइव (पैन ड्राइव) उन्हें भ्रमित करती है। साकुरादा साइबर सिक्योरिटी के डिप्टी चीफ हैं। वे 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों के प्रभारी भी हैं

मैंने खुद कम्प्यूटर नहीं चलाया
बुधवार में संसद में विपक्ष के सवाल के दौरान साकुरादा ने कहा- 25 साल की उम्र से मैं अपने मातहतों को निर्देश जरूर दिए हैं लेकिन खुद कभी भी कम्प्यूटर नहीं चलाया। जब विपक्षी सांसदों ने साकुरादा से परमाणु ऊर्जा में पैन ड्राइव के इस्तेमाल पर सवाल किए तो वे कुछ भ्रमित दिखाई दिए। विपक्ष के नेता मसातो इमाई ने कहा कि इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि जो व्यक्ति साइबर सिक्योरिटी को लेकर नीतियां बनाता हो, उसने कभी कम्प्यूटर नहीं चलाया।

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खिंचाई की
संसद में हुई ये बयानबाजी सोशल मीडिया पर शेयर हुई। ट्विटर पर एक यूजर ने कहा- ‘"क्या उन्हें (योशीटाका साकुरादा को) शर्म महसूस नहीं होती? आज किसी भी कंपनी के प्रेसिडेंट के पास खुद का पर्सनल कम्प्यूटर होता है। मंत्री तो यह भी नहीं जानते हैं कि यूएसबी क्या होता है? वे तो गाय की तरह हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा- "अगर हैकर मंत्री साकुरादा को निशाना बनाना चाहें तो वे उनका कुछ नहीं चुरा पाएंगे। साकुरादा की अपनी तरह की मजबूत सिक्योरिटी है।''

विवादों में भी रहे
साकुरादा एक महीने पहले ही कैबिनेट में शामिल हुए। इसी महीने की शुरुआत में साकुरादा ने दावा किया था कि टोक्यो आने वाले उत्तर कोरिया के खेल मंत्री के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है। साकुरादा ने यह भी कहा था कि वे इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के प्रेसिडेंट थॉमस बाख को नहीं जानते।

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 को सूर्य राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आ गया है। इस राशि में पहले से ही गुरु और बुध ग्रह स्थित है। सूर्य के वृश्चिक में जाने से गुरु तारा अस्त हो गया है। सूर्य 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। कुंभ, मिथुन और मकर सहित इन 9 राशियों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। यहां जानिए वृश्चिक राशि के सूर्य का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा...

मेष- अभी नुकसान हो सकता है। कुछ समय बाद समय में सुधार होगा। सभी कार्य समय पर पूरे होने लगेंगे। अच्छी आय भी प्राप्त होगी। कहीं घूमने जाने का मौका प्राप्त होगा।

वृषभ- अभी का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आय होती रहेगी। मित्रों की सहायता प्राप्त होगी। सुविधाएं भी मिलेगी, लेकिन व्यय भी अधिक होगा। ध्यान रखें घर में विवाद भी हो सकते हैं।

मिथुन- आपके लिए समय अच्छा है, लेकिन अतिआत्मविश्वास से नुकसान की संभावना है। संयम में रहें। रुका धन प्राप्त होने का योग है। सरकारी कार्यों में बाधा के बाद सफलता प्राप्त होगी।

No comments:

Post a Comment